उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

यूनियर फाउंडेशन ने किया बच्चों की टोपी का वितरण।

ठंड से बचाव में किया सहयोग।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत मिस्रौलिया में आज पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ बृजमनगंज में अध्ययनरत 135 छात्रों को ऊलेन टोपी
यूनियारा फाउंडेशन हर लब पर मुस्कान की तरफ से वितरित किया गया l पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि यूनियर फाउंडेशन सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े और अन्य सामग्री देकर सहायता करती है ।इसी क्रम में मेरे विद्यालय में 135 छात्रों में ठंड को देखते हुए ऊलेन टोपी का वितरण किया गया l वितरण कार्यक्रम में भरत राम त्रिपाठी, ऊषा, गीता लोधी,सुमित्रा यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!