मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुण।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराध और विभिन्न गंभीर अपराधों से बचने की अचूक तरीके सिखाए गए। महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी और टीम द्वारा छात्राओं को निर्भर और निडर बनाने के लिए मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 102, 108, 1930, 1098 की कार्यप्रणाली समझाइए, और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना और स्वयं सहायता समूह जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक नेहा कुमारी व महिला कांस्टेबल अदिति शाह व शिक्षक गण उपस्थित रहे।



