उत्तर प्रदेशफतेहपुर

कोर्ट मैरिज के बाद गर्भवती पत्नी को घर से निकाला, दहेज प्रताड़ना का आरोप

 

खखरेरू  फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोहरपुर गांव की एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला ललिता देवी ने बताया कि लोहरपुर निवासी रवि करन सोनकर पुत्र हीरेंद्र कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों ने सहमति से 24 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद पति उसे अपने घर लोहरपुर ले आया।

महिला के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को उसका पति रोजी-रोटी कमाने के लिए हरियाणा चला गया।
आरोप है कि पति के बाहर जाने के बाद सास सुनीता, ससुर हीरेंद्र और देवर आशीष कुमार दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करने लगे। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने साथ रखने से इनकार कर दिया और अपने माता-पिता से उसे घर से निकालने को कह दिया। महिला ने बताया कि वह गर्भवती है और पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला भी संज्ञान में नहीं आया है तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!