कोल्हुई पुलिस ने चार लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा।
बंटी-बबली ब्रांड के 20 पाउच बरामद, आबकारी अभियान के तहत हुई कार्रवाई।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बंटी-बबली ब्रांड की 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा चार लीटर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम जिगिनिहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से कमलेश कुमार प्रजापति (28), पुत्र योगेन्द्र प्रजापति, निवासी ग्राम बड़गो, थाना कोल्हुई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200 मिलीलीटर के 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा चार लीटर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र वरुण, कांस्टेबल आलोक पाल और कांस्टेबल अमित कुमार यादव प्रथम शामिल रहे।



