LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

24 वर्षीय फ़ौजी की इलाज के दौरान सैन्य कमाण्ड हॉस्पिटल कोलकाता में मृत्यु

लार थाना क्षेत्र के खरवनिया निवासी अश्वनी की मृत्यु पर गाँव में शोक

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार थाना क्षेत्र के खरवनिया के उपटोला मलहपुरवा निवासी 24 वर्षीय अश्वनी पुत्र बीरबल प्रसाद , जो आर्मी में जवान थे रविवार की शाम चार बजे सेना के अस्पताल में उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर खरवनिया (लार ) के उनके पैतृक गाँव मलहपुरवा आएगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ उनकी अन्तेष्टि की जायेगी।
लार थाना क्षेत्र के खरवनिया निवासी अश्वनी पुत्र बीरबल (अविवाहित ) थे। वे 15 राजपुताना रायफल्स में न्यू जलपाई गुड्डी बंगाल बार्डर पर में तैनात थे।वे थल सेना में वर्ष 2022 में भर्ती हुए थे। सेवा काल के कुछ वर्ष पश्चात मुठभेड़ में वह घायल हो गए थे जिस चलते उनके दिमाग में जख्म हो गया था जिसका उपचार विगत दो वर्षों से सेना के अस्पताल में चल रहा था। जिनका उपचार के दौरान कोलकाता के सैन्य कमांड अस्पताल में निधन हो गया। मृतक सैनिक अश्वनी अत्यंत ही मिलनसार युवा थे और बचपन से ही सेना में सेवा देने के लिए संकल्पित थे । कड़ी मेहनत के पश्चात वह अपने लक्ष्य को प्राप्त किये थे । इसके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अश्वनी की मौत हो जाने पर माता प्रमिला देवी, पिता बीरबल प्रसाद, बड़ा भाई अनीश कुमार भारती छोटा भाई विशाल कुमार भारती का रो- रोकर बुरा हाल है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!