LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया में बड़ा हड़कंप: बाल सुधार गृह से स्कूल गए 2 नाबालिग छात्र रहस्यमयी तरीके से गायब

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया। शहर के बाल सुधार गृह (बालक) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पास के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। शाम को जब बाल गृह के कर्मचारियों और गार्डों ने बच्चों की गिनती शुरू की, तब इस घटना का खुलासा हुआ।

स्कूली ड्रेस में गायब हुए दोनों छात्र:

लापता हुए दोनों किशोरों की पहचान दीपांशु और प्रिंस के रूप में हुई है, जो कक्षा 6 के छात्र हैं। वे रोज की तरह गुरुवार सुबह भी बाल सुधार गृह के पास स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई करने गए थे, लेकिन शाम को अचानक गायब हो गए।

प्रशासन में मची खलबली, जांच में जुटी टीमें:

घटना की भनक लगते ही बाल गृह परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोतवाली इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि दोनों गायब किशोरों की उम्र लगभग 15 वर्ष है और उन्हें लावारिस श्रेणी में बाल सुधार गृह में रखा गया था। फिलहाल पुलिस की कई टीमें दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!