गौरीबाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार


स्वाभिमान जागरण / देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला – दिनांक 03/04 अक्टूबर की रात ग्राम बखरा निवासी दीपक कुमार की अपाचे मोटरसाइकिल UP 52 BT 7863 घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जिस पर थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0 413/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवरिया पश्चिमी रेलवे ढाला के पास से अभियुक्त *विशाल त्रिपाठी पुत्र शिवाकांत त्रिपाठी, निवासी सिरजम* को चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
दूसरा मामला – दिनांक 04 अक्टूबर को ग्राम सिरजम निवासी सरोज कुमार ने अपनी HF डिलक्स बाइक UP 52 AF 6382 गौरीबाजार चौराहे पर खड़ी की थी, जिसे एक व्यक्ति लॉक तोड़कर चुरा रहा था। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 415/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त *रोहित सिंह पुत्र शक्ति सिंह, निवासी छितौनी, थाना हनुमानगंज, कुशीनगर* को गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रामेश्वर यादव, हे0का0 रामभवन चौरसिया, का0 रविन्द्र चौहान, का0 रामप्रवेश यादव, का0 आकाश यादव, का0 राजेश यादव शामिल रहे।



