उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शावको के साथ गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ

खेतों में काम कर रहे मजदूरों में मचा हड़कंप

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग निचलौल वन क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के करीब हरिनारायण निषाद के गन्ने के खेत में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर तेंदुआ अपने शावकों के साथ विचरण कर रहा था। जब मजदूरों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो शोर मचाते हुए खेत से बाहर निकल गए। मजदूरों की आवाज सुन अगल- बगल काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीण हाथों में लाठी डंडा लेकर गन्ने के खेत में झरवा करने लगे। लोगों की आवाज सुन तेंदुआ अपने शावकों के साथ दूसरे खेतों की तरफ निकल गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती ने बताया कि सूचना पाकर ग्रामीण हरि नारायन, दीपक तिवारी, बिकाऊ, सुभाष, रामदेव, नाटा पासवान आदि के साथ गन्ने के खेत का झरवा कराया गया। लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों की आवाज सुन शावको के साथ दूसरे गन्ने की खेतों के तरफ निकल गया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ग्रामीण गन्ने और केला के खेतों की तरफ अकेले न निकले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!