उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एस एस बी ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज के झूलनीपुर बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल की 22वी वाहिनी महाराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियां को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई समवाय झूलनीपुर डी समवाय पहलवा में 21 दिवसीय ट्रेलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया दोनों समवायो में कुल 30 युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।कार्यक्रमों का शुभारंभ 22 में वाहिनी कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा किया गया उन्होंने यह प्रशिक्षण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने उद्घाटन के दौरान कहा कि ऐसे कोर्स न केवल कौशल विकास को बढ़ाते हैं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाते हैं एवं उनके जीवन में ने ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।तथा प्रशिक्षार्थियों ने एस एस बी द्वारा की जा रही इस पहल के प्रति सभी ने मिलकर आभार प्रकट किया ।इस मौके पर उप कमांडेंट महावीर भामू ,सहायक कमांडेंट हर सुख लाल दर्शनीय, रूपा भाई, हंस राज, नरसिंह यादव, दिनेश शर्मा, पन्नालाल, और शीतलापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार,राय शैलेश तिवारी आशुतोष मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!