उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में आलमाइटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज, बृजमनगंज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा रोशनी ने चौथा स्थान तथा विजयलक्ष्मी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र गुलाम गौस ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल एवं पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम एवं प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!