बृजमनगंज रोड पर विजयसलहिया के पास भीषण दुर्घटना , बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज थानान्तर्गत विजयसलहिया के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना दिनांक 05 अक्टूबर को समय दोपहर लगभग 1बजे की है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया के समीप एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल (संख्या UP 53 AA 2941) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोटर साइकिल पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने से मृतकों की पहचान होने में दिक्कत हो रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज जिला अस्पताल (पोस्टमार्टम हाउस) भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजकर प्रयास जारी हैं। मोटर साइकिल का नंबर गोरखपुर आरटीओ को भी भेज दिया गया है ताकि वाहन मालिक की पहचान हो जाए।ट्रक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बृजमनगंज पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाअध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



