संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यूजीसी और सामान्य वर्ग उत्पीड़न के विरुद्ध भरी हुंकार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
सामान्य वर्ग के सभी संगठनों ने आपस मे मिलकर एक संगठन,संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन महाराजगंज जिला स्तर पर किया है। इस संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनपद महराजगंज की प्रथम बैठक 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को महराजगंज जनपद के बालाजी लान पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न तहसीलों से आए वक्ताओं ने अपने विचार रखें। सामान्य वर्ग के समन्वित संगठनों के इस संगठित मंच द्वारा सामान्य वर्ग के विरुद्ध लाए जा रहे कानूनो, सरकार के नियंत्रण से बाहर बेलगाम सामाजिक षडयंत्रों जैसे ब्राह्मणों क्षत्रियों तथा धर्म ग्रंथों के अपमान के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया तथा सभी ने एक प्रण लिया कि वह किसी राजनेता या पार्टी का गुणगान या आलोचना करने की बजाय संघर्ष मोर्चा द्वारा निर्धारित मुद्दों के आधार पर ही वोटिंग का कार्य करेंगे।
संघर्ष मोर्चा ने यूजीसी रोलबैक के अलावा सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग प्रोटेक्शन एक्ट आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू कर वंचित पिछड़े और पात्र दलित समुदाय को ही आरक्षण देने तथा सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया।
चारों तहसीलों और बारह ब्लॉकों में संघर्ष मोर्चा के बैठक की कार्यवाही निरंतर किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संयोजन रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री अखिल क्षत्रिय महासभा तथा संचालन अभिषेक कुमार हर्षा प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता समन्वित रूप से सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, महेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला अध्यक्ष सवर्ण आर्मी रत्नेश पाठक, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सुशील कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप पाण्डेय जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ, द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
बैठक को संजय मणि ,कालिका सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, अचार्य भास्कर त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह देव, श्री राम शाही, विजय सिंह संत, दिग्विजय नाथ द्विवेदी, रामाशीष तिवारी, अधिवक्ता कात्यायन मणि, बृहस्पति मिश्र आदि ने संबोधित किया।
बैठक में गोरखपुर मंडल संरक्षक शंभू सिंह, उपाध्यक्ष श्री देव, सच्चिदानंद पांडे नित्यानंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद पशुपतिनाथ तिवारी, नमित सिंह चंदेल, आदर्श उपाध्याय, शाश्वत श्रीवास्तव अविनाश कुमार मिश्रा, अनुराग मणि त्रिपाठी, अखिलेश पांडे प्रदीप चतुर्वेदी रंजीत सिंह समेत अनेक लोगों ने उपस्थित होकर समर्थन प्रदान किया तथा संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण मनोयोग से लगने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रणवीर सिंह के द्वारा अगली बैठक नौतनवा तहसील में किए जाने का प्रस्ताव रखा तथा आगामी बैठक को सफल बनाए जाने के आह्वान के साथ बैठक के समापन की घोषणा की।

