अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दो लाख रूपए के अवैध जूतों के साथ, एक तस्कर गिरफ्तार।

भारत-नेपाल सीमा पर महाराजगंज ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महाराजगंज की ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये मूल्य के अवैध जूतों की खेप बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद भर में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर खुर्द में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सानू कुमार 32 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 गत्तों में पैक कुल 679 जोड़ी अवैध जूते बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्राथमिक जांच में जूतों को अवैध रूप से सीमा पार ले जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी के साथ कां. कवि कुमार और सुनील कुमार की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!