महाराजगंज

बनगढिया लूट कांड का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना के अंतर्गत बनगढिया के जंगल में बीते 10 अक्तूबर को लूट के मामले में पुलिस और बदमाशों में बीती रात मुठभेड़ हुआ, मुठभेड़ के दौरान बृजमनगंज में तैनात एक कांस्टेबल को गोली लगी। पुलिस के जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी, पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बीते 10 अक्तूबर को लूट की घटना को यही बदमाशों ने दिया था अंजाम, उक्त घटना की जांच पुलिस कर रही थी, पुलिस को आरोपितों की लोकेशन मिली , पुलिस टीम बृजमनगंज थाना के बनगढिया मार्ग पर लोकेशन के आधार पर जांच में लगी तभी देर रात 2 बजे 2 बाइक पर 5 लोग आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, बृजमनगंज में तैनात एक कांस्टेबल नीरजसिंह को गोली लगी, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों को गोली लगी, दोनों आरोपियों के घायल होने के बाद एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जबकि दो बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपितों के पास से दो असलहा सहित 55.80 लाख नकदी, 275 ग्राम सोना व 1150 ग्राम चांदी बरामद हुआ। इस मामले में एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम सहित नौ टीमें जांच में लगी हुई थीं, इनके पास से 315 बोर का कट्टा और 32 बोर का एक पिस्टल बरामद हुआ।अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपितों में प्रवीण और विकास चौहान ने 10 अक्तूबर को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढिया के पास जंगल में लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!