उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

विश्व साइकिल दिवस पर लोगों को किया जागरूक 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के कार्य क्षेत्र किशनपुर, बनकटवा, शीतलापुर खेसरहा,मटरा में विश्व साईकिल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर साइकिल चलाने के महत्व पर जागरूक किया गया। साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य, समानता और स्थिरता को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य समानता और स्थिरता तीनों विकास के लक्ष्य हैं। साइकलिंग के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए टीम के सदस्यों ने बताया कि पैडल चलाने से साइकिल के गियर पीछे के पहियों को घुमाने में सक्षम होते हैं। जैसे ही यह पहिया घूमता है। टायर सतह को पकड़ाने के लिए घर्षण का उपयोग करते हैं और साइकिल को वांछित दिशा में ले जाते हैं।

साइकिलिंग से वजन कम होता है।कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करने में मदद मिलती है।नियमित साइकलिंग हृदय रोग के जोखिम कम करती है। सिस्टर जगरानी ने कहा साइकिल की गति और स्थिरता न्यूटन की गति के नियमों पर आधारित है। साइकिल को गति प्रदान करने के लिए बल लगाया जाता है और साइकिल चलाने में सवार के पैर पैदल, गियर और पहिए एक साथ काम करते है। आज संकल्प ले कि पर्यावरण संतुलन, प्राकृतिक संसाधन और जैव विविधता संरक्षण के लिए साइकलिंग को वरीयता देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!