LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार में डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स टीम गोरखपुर व लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार में डेढ़ करोड़ रूपये का गांजा बरामद

एंटी नारकोटिक्स टीम गोरखपुर को मिली सफलता

मक्का की बोरियों में छिपा कर देवरिया भेजा जा रहा था गांजा

लार के चोरडीहा के समीप बरामद हुआ कन्टेनर

चालक व गांजा तस्कर गिरफ्तार

बीती रात लगभग डेढ़ बजे मेहरौना -लार मार्ग पर चोरडीहा स्थित गैस गोदाम के समीप कन्टेनर नंबर एच आर 38 जेड 5407 से मक्का की बोरियों में छिपा कर आसाम से देवरिया ले जाया जा रहा डेढ़ करोड़ रूपये का गांजा बरामद हुआ।

बीती रात एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फ़ोर्स गोरखपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आसाम से देवरिया जा रहा एक करोड़ 60 लाख का गांजा लार से बरामद किया। इस टीम में रमेश राम उप निरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फ़ोर्स गोरखपुर,दिब्य शंकर राय, उपेंद्र यादव, शशिकांत राय, दीपक वर्मा, रजनीश पाल आदि रहे।
चालक व तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बरामद गांजा तीन कुंतल 19 किलो है।बरामदगी की सूचना मिलते ही एडशिनल एसपी,सीओ सलेमपुर, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुँच गए।

इस मामले में लार पुलिस मामले की लिखपढ़ी करने में लगी है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!