उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

सभी आयुष्मान लाभार्थी एन एम, आशा,सीएचओ से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम एवं सीएचओ से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें।जहा प्रतिदिन इसके लिए एनम आशा सीएचओ के पास कार्ड बनाने का काम हो रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी भी कई पात्र लोग आयुष्मान योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, जबकि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए सभी पात्र लाभार्थी समय रहते अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!