बहुआर कला में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के अन्तर्गत बहुआर कला प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन। शालिनी सिंह ने बतायी कि शासन के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति अभियान 4.0 अंतर्गत’ महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को उनके अधिकार व आत्मरक्षा हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर तथा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अति महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामुहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बैठक में बाल संरक्षण कार्यकर्ती साधना देवी ने बताई कि जिला अधिकारी अनुनय झा के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व के क्रम में बच्चों के अधिकारो पर जानकारी देते हुए नियमित रूप से विधालय आने पर जागरूक किया।। इस बैठक में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शालिनी सिंह,साधना, प्राधनाध्यापक एवं बच्चे दिपक, आकाश, तुलसी,खुश मंजल पवन विवेक उपस्थित रहे।



