उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जाम की समस्या से कराह रहा नगर पंचायत बृजमनगंज का मुख्य मार्ग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज नगर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज दोपहर बाद नगर के प्रमुख मार्ग पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसरो लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है। ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों की ओर से पटरी पर कब्जा करने से समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर में भीषण जाम लगा था

इसके चलते नगर में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई।

रवि वर्मा, श्याम जायसवाल, आर्यन जायसवाल, सूरज वर्मा सहित अन्य लोगों का कहना था कि जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग बेतरतीब वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात जाम की भी समस्या पैदा होती है। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे इसके निर्देश पुलिस कर्मि को दिए गए हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!