महाराजगंज

दहेज प्रतिषेध में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

स्वाभिमान जागरण, संवाददाता महराजगंज। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा – निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत दहेज प्रतिषेध दिवस पर जागरूकता बैठक बाबा ज्ञान दास शिशु ज्ञान मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय बैठवलिया में प्रधानाचार्य हरेन्दर कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम के बाल संरक्षण कार्यकर्ती साधना ने कहा आदरणीय निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में 26 नवम्बर को दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में 25 से 27 नवम्बर तक विभिन्न प्रकार के गतिविधि आयोजित किया जाएगा। जिससे दहेज जैसी कुरिती की रोकथाम की जा सके। इस सन्दर्भ में मेनका ने बताया कि दहेज लेना और देना दोनों ही स्थितियों में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के बारे में जानकारी दी। और घरेलू हिंसा पर चर्चा करते हुए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी। और वन स्टाफ के सन्दर्भ में बताया गया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हम सभी लोग मिलकर इस कुरिती को दुर करेंगे। इस अवसर पर विधालय के शिक्षक, छात्र, छात्राएं, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के साधन और मेनका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!