अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत नेपाल बार्डर पर 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज झूलनीपुर 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल संमवाय पथलहवा बहुआर पुलिस व कस्टम के विशेष नाका दल द्वारा चार नेपाली पिकअप जिसमें अवैध चाइनीस फल एवं तुर्की पाप कार्न बरामद करने में बरामद में सफलता हासिल की है। एसी सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल रूपा भाई ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 497 से नजदीक भारत के तरफ गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट के पास नेपाल से पिकअप पर अवैध सामान लाद कर निकालने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के तुरंत बाद विशेष नाका दल मौके पर भेजा गया। सीमा स्तंभसंख्या 497 से लगभग 700 मी
भारत की तरफ चार पिकअप एवं मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लाद कर नेपाल से भारत की तरफ आता दिखाई दिया। नाका दल रुकने का इशारा किया तो पिकअप में बैठे व्यक्त व मोटरसाइकिल चालक भागने लगे तुरंत विशेष नाका दल द्वारा दो व्यक्तियों को उसके पिकअप मोटरसाइकिल और उस पर लदे सामान को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। अन्य तस्कर अंधेरा एवं जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पिकअप की तलाशी लेने पर 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का तथा 490 कार्टून चाइनीस फल बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!