उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थाना समाधान दिवस में दो मामले आए।

एक राजस्व व एक पुलिस से संबंधित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, आनन्दनगर, महराजगंज।

शनिवार को फरेंदा कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन सीओ अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिसमें कुल दो मामले प्रस्तुत किए गए।इनमें एक मामला राजस्व विभाग से संबंधित रहा, जबकि दूसरा मामला पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ था। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने दोनों मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस अवसर पर कोतवाली (प्रभारी) उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य, चौकी प्रभारी गंगाराम यादव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!