LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

देखन में छोटन लगे, काण्ड करे गंभीर

भाटपार क्षेत्र के एक किशोर पर मईल थाना में दर्ज है आठ मुकदमे

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

 

भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक गाँव का किशोर मईल थाना क्षेत्र में करता है चोरी की वारदात

कहते हैं  ममहर में बच्चे बिगड़ जाते हैं

 

मईल पुलिस ने आज एक किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। किशोर के ऊपर मईल थाना में ही आठ केस दर्ज है। लोग बताते हैं पलक झपकते बाईक उड़ा लेना, टुल्लू पम्प खोल लेना, पम्प का हेड खोल लेना ऐसी ही छोटी मोटी चोरियों को अंजाम देते 17 वर्ष के उस किशोर को आज मईल पुलिस ने बरेजी पुल के पास चोरी की एक बाईक के साथ गिरफ्तार किया। उक्त बाईक की चोरी का मामला सदर कोतवाली देवरिया में दर्ज है।

मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी को आज दिनांक 21.04.2026 को प्रातःकाल मुखबिर की सूचना पर बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (बिना नंबर प्लेट की) सही वाहन संख्या UP 52BM 2179 बरामद किया गया। उक्त चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 64/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक बरामद होने के संबंध में थाना मईल पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियोग मु0अ0सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 2 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः अभिषेक यादव उर्फ दुर्गेश पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नरियांव थाना मईल जनपद देवरिया व सतीश यादव उर्फ अभय पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नरियांव थाना मईल जनपद देवरिया को थाना मईल पुलिस द्वारा दिनांक 10.04.2026 को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिस किशोर को मईल पुलिस ने आज पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा है उसका आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2025 व 2026 में दो वर्ष के भीतर केवल मईल थाना में उस पर निम्न केस दर्ज हैं।

1.मु0अ0सं0 71/2026 धारा 35(1)ड़, 317(2) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
2.मु0अ0सं0 67/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5), 331(4), 341(2), 3(5) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
3.मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305(ई), 317(2), 317(5), 331(4), 341(2), 3(5) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
4.मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305(क), 317(2), 317(5), 331(4), 341(2), 3(5) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
5.मु0अ0सं0 26/2026 धारा 305(क), 317(2), 317(5), 331(4), 341(2), 3(5) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
6.मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4), 305(डी), 317(2), 317(5), 331(4), 341(2), 3(5) बीएनएस थाना मईल, देवरिया
7.मु0अ0सं0 46/2025 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया
8.मु0अ0सं0 247/2025 धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act थाना मईल जनपद देवरिया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 महेंद्र मोहन मिश्रा थाना मईल जनपद देवरिया
2.उ0नि0  अरविन्द कुमार थाना मईल जनपद देवरिया
3.का0 संतोष यादव थाना मईल जनपद देवरिया
4.का0 पंकज गोड़ थाना मईल जनपद देवरिया
5.का0 रितोश राजभर थाना मईल जनपद देवरिया ।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!