LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची गंभीर

 

स्वाभिमान जागरण, मईल
संवाददाता: रविशंकर तिवारी

जमीन पर गिरे तार से चिपकी मासूम, हालत नाजुक देख मऊ रेफर

शिकायत के बाद भी नहीं चेता विभाग, ग्रामीणों में आक्रोश

मईल। थाना क्षेत्र के भागलपुर स्थित हरिजन बस्ती में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। झुके हुए खंभे और जमीन पर गिरे करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक बस्ती में दो बिजली के खंभे कई दिनों से खतरनाक तरीके से झुके हुए थे। तार जमीन छू रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को दी थी। एक समाजसेवी ने खंभे की फोटो खींचकर एसडीओ को भी भेजी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
बताया जा रहा है कि घटना के दिन बस्ती से गुजर रही बच्ची अचानक जमीन पर गिरे तार से चिपक गई। साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और लकड़ी के डंडे से किसी तरह बच्ची को तार से अलग किया। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मऊ रेफर कर दिया। बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर आई थी।
हादसे के बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!