सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन


सलेमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा मंडल सलेमपुर की ओर से बड़े स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, कार्यक्रम के तैयारी बैठक का आयोजन डाक बंगले में किया गया। अभियान के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही लोगों से सीधे संवाद की योजना बनायी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल 25 वर्ष पूरे होने हैं. इसी के मद्देनजर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई है.शीर्ष संगठन का कहना है कि इन कार्यक्रमों के पीछे जनसेवा और सबका साथ, सबका विकास की भावना पर रहेगी। मुख्य अतिथि ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान को प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंचाने की तैयारी है. कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय, विकासखंड और जनपद में अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे. इसके लिए जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है. अभियान में भाजपा के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे. सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और विकास को प्रमुखता दी गई इसी कार्य को जनता के बीच ले जाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से यात्राएं निकालने की भी योजना है. इन यात्राओं के दौरान अलग-अलग चरणों में जनता से संवाद किया जाएगा. यात्रा के माध्यम से गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार के काम और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को सेवा, संघर्ष और विकास के रूप में जनता तक पहुंचाया जाएगा. इसी उद्देश्य से प्रदेश के हर गांव, शहर, विकासखंड और जनपद में कार्यक्रमों की जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यक्रम में धनंजय चतुर्वेदी को संयोजक नियुक्त किया गया तथा अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अखिलेश योगी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने किया तथा संचालन अनूप मिश्रा ने किया। कार्यशाला में रणविजय कुमार,रविन्द्र श्रीवास्तव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, अशोक तिवारी, अभिषेक जायसवाल, शेषनाथ भाई, धनंजय चतुर्वेदी, अखिलेश योगी, राजीव मिश्रा, इंद्रजीत मौर्य, विनय पांडेय, उमाकांत मिश्रा, अमित गौतम, कृष्ण कांत तिवारी, संजय श्रीवास्तव, चंदा शुक्ला, छेड़ी जायसवाल, विनय तिवारी, अनिल ठाकुर, सुनील सनेही, विपिन कुशवाहा, अमित यादव, सुमित मिश्रा, शशांक त्रिपाठी, अजय यादव, पंकज पासवान इत्यादि ने प्रतिभाग किया।



