LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, तरकुलवा/देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अवैध धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा 10 सितंबर को तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इदरीश अंसारी निवासी कंचनपुर, थाना तरकुलवा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। तहरीर के आधार पर थाना तरकुलवा पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) बीएनएस व धारा 5(3) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त खुशरुद्दीन (25 वर्ष) को सिरसिया गोठा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!