उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात प्रौढ़ की मौत, शिनाख्त में जुटी बृजमनगंज पुलिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला हरपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से लगभग लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे की है। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन संख्या 15132 की चपेट में आने से हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज जिला मर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में फोटो और हुलिए के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।


