उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल,सेवा संकल्प अभियान महाराजगंज के जिला प्रभारी नियुक्त हुए।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा सेवा संकल्प अभियान का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बृजमनगंज सहित पूरे महाराजगंज जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश जायसवाल जी शुरू से ही “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर काम करते आ रहे हैं। नगर पंचायत में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य, स्वच्छता अभियान और हाल ही में गौशाला का शुभारंभ उनकी सेवा भावना का प्रमाण है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं हर गरीब, हर घर तक पहुंचेंगी।

राकेश जायसवाल जी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और पार्टी के सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाऊंगा। इस दौरान मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया ,सभासद प्रद्युमन सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!