LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!