गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

एनसीसी कैडेट्स के साथ महराजगंज यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ नगर क्षेत्र में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों को गुलाब देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीटबेल्ट के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।

 

अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

 

महराजगंज पुलिस का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की।