उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पूर्व ग्राम प्रधान पर रिकवरी की कार्यवाई तेज,खेत में गड़ी कुर्की झंडी।

 ग्राम पंचायत बहोरपुर के पूर्व प्रधान सब्बीर अहमद का मामला।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के ग्राम पंचायत बहोरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सब्बीर अहमद की वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी के रिकवरी आदेश के खिलाफ दायर उनकी अपील सक्षम प्राधिकारी ने खारिज कर दी है। इसके बाद तहसील नौतनवा की राजस्व टीम ने उनकी कृषि भूमि पर कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए खेत पर झंडी लगाकर आदेश चस्पा कर दिया।

मामला वर्ष 2015 से 2020 के बीच ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों से जुड़ा है। जांच में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत 400 से अधिक शौचालयों में 136 शौचालयों का निर्माण न होने तथा 32 के स्थान पर केवल 25 सोलर लाइट लगाए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच के आधार पर जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान को लगभग 17.95 लाख रुपये की धनराशि के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए रिकवरी के आदेश दिए थे। संबंधित सचिव के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पूर्व प्रधान ने सभी शौचालयों के निर्माण और आरोपों को निराधार बताते हुए अपील की थी, लेकिन अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद अपीलीय प्राधिकारी ने उसे निरस्त कर दिया।नायब तहसीलदार नौतनवा सुदेश पटेल ने बताया कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने पर भूमि की कुर्की और नीलामी सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद ने कहा कि आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!