उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

माता के भव्य जागरण के आयोजन में, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के डाकघर रोड पर विजयदशमी के पावन पर्व पर देर रात भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जागरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल उपस्थित रहे l सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से सुमित के लोगों ने एवं व्यापारी ने सम्मानित किया l

अतिथियों ने माँ भगवती की आरती कर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!