उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में एक 16 वर्ष की बालिका की मौत की सूचना ने नगर निवासियों को स्तब्ध कर दिया।

दिनांक 21 अक्टूबर 26 समय करीब 12:30 बजे दोपहर जरिए दूरभाष सीएचसी धानी कर्मी द्वारा सूचना दी गई की एक लड़की मृत अवस्था में सीएचसी पर लाई गई है मौके पर पहुंचकर देखा गया तो ज्ञात हुआ कि स्नेहा पुत्री दुर्गेश अग्रहरि निवासी धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज उम्र करीब 16 वर्ष मृत अवस्था में सीएचसी पर पहुंची है सीएचसी द्वारा मेमो प्राप्त कर पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने बताया कि बच्ची घरवालों से नाराज हुई और कमरे में खुद को बंद कर लिया, घर के लोग बुलाते रहे पर दरवाजा नहीं खुला तब उसे दरवाजा खोल कर निकला गया और चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!