महाराजगंज

किसान के परिश्रम का पसीना सोना पैदा करता है।

वह परोपकार का प्रतीक है, जो प्रकृति के सबसे निकट होता है.. बजरंग बहादुर सिंह

स्वाभिमान जागरण संवददाता आनंद नगर

महाराजगंज– लोकसभा 63 महराजगंज के विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के फरेंदा नगर के पटवा मैरेज हॉल में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री बाबूराम निषाद ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के साथ उपस्थित होकर किसान भाईयों को संबोधित कर यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देशका किसान देश का अन्नदाता है किसने की आई दोगुनी करने के लिए भारत सरकार संकल्पित है इसी संकल्पके साथ अन्नदाता का वोटभी इस महा अभियांन में भारतीय जनता पार्टी को चाहिए हम इसीलिए आपके बीच हैं।
पंकज चौधरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी औरकिसानों से समर्थन कीमांग की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाबूराम निषाद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित जनों में दयाशंकर सिंह मधुर सिंह राजेश जायसवाल माधुरी सिंह विवेका पाण्डेय शिवेंद्र चौधरी सहित तमाम किसान प्रकोष्ठके नेता उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!