उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

अभिनव इण्टर कालेज के छात्रों को योगाभ्यास करने के फायदे बताए गए।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

अभिनव विद्या मंदिर उदितपुर महराजगंज में 21 जून 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नारायण पांडेय और कार्यक्रम अधिकारी श्रीकिशन राम ने योग कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योग स्वस्थ रहने में मददगार है। योग के नियमित अभ्यास से बीपी, शुगर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें राजेंद्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, रामकेश प्रसाद, जयगोविंद, कुलदीप पांडेय, कुल भास्कर वरुण, श्रीधर, समद अहमद, विजय गुरु, अमित चौधरी, भूलन राम के साथ शिक्षिकाएं तमला देवी और शिवानी भी शामिल रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!