उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

श्यामदेउरवा में स्थित गिरिजा देवी इंटर कालेज में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियों की सजावट देखते ही बन रही थी। छात्राओं ने स्वयं द्वारा तैयार की गई खूबसूरत राखियां अपने सहपाठी भाइयों को बांधकर उनसे आजीवन सुरक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर प्रबंधक मनोज पाण्डेय ने उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को रक्षाबंधन त्योहार के महत्व पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। राखी बांधने के कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस दौरान प्रबंधक मनोज पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका सोनी पाण्डेय समेत सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!