LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हत्यारोपियों के इंकाउंटर की उठी मांग

दो -दो करोड़ का मुआवजा और एक -एक सरकारी नौकरी दे सरकार

स्वाभिमान जागरण देवरिया। वकील और विनय यादव हत्याकांड के मामले में पोस्टमार्टम के बाद लाश रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक धरना दिया। दोनों परिवारों ने मांगा दो-दो करोड़ मुआवजा
अपराधियों की गिरफ्तारी, घटना के पर्दाफाश और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए आरोपियों के काउंटर की मांग की।
रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को दोनों परिवारों की ओर से उपजिलाधिकारी सलेमपुर को मांग पत्र सौंपकर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और घटना का पर्दाफाश करने सहित कई मांगें उठाई गईं। परिजनों ने दोनों परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा तथा प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, 20 अक्टूबर को रामजानकी मार्ग पर वकील यादव पुत्र स्वर्गीय राजदेव यादव, निवासी करजहां, थाना मईल तथा विनय यादव पुत्र स्वर्गीय रामछबीला यादव, निवासी इटहुरा हजाम, थाना मईल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे दोनों परिवारों में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।
मृतक वकील यादव की पत्नी कौशल्या देवी और विनय यादव की पत्नी रिंकी देवी की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए। इसके साथ ही दोनों परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन में घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किए जाने की मांग भी की गई है। परिजनों ने मांगों को सार्वजनिक रूप से पूरा करने की घोषणा करने तथा लिखित रूप में आश्वासन देने की मांग प्रशासन से की है।
हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!