उत्तर प्रदेशफतेहपुर
नगर पंचायत खखरेरू के पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी मेले में आंधी तूफान ने मचाई तबाही
खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू क्षेत्र मे 27 मई को शुरू हुए मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने किया था। सिर्फ दो दिन बाद बृहस्पतिवार रात आई आंधी तूफान व बारिश से मुख्य गेट व दुकानें और लाइट-सजावट सब कुछ हुआ तहस-नहस।
मेला संचालक सागर पुरवाल के मुताबिक डेढ़ लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा हैं प्रदर्शनी मे दुकानदार जो एक महीने तक कमाई की उम्मीद से आए थे, अब सबके चेहरे उतर गए हैं।
इस दैवी आपदा ने उम्मीद पर पानी फेर दिया खासकर जब पूरा सीजन इसी प्रदर्शनी पर टिका हो।



