18 से 28 अगस्त तक चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद में बच्चों को टीके से रोकी जा सकने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग अगस्त माह में दो विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करेगा। पहले चरण में 3 से 7 अगस्त 2026 तक विशेष टीडी/डीपीटी कैच-अप टीकाकरण अभियान तथा दूसरे चरण में 18 से 28 अगस्त 2026 तक एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने दोनों अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास सहित सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। टीडी /डीपीटी कैच अप अभियान के तहत नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर विद्यालयों और अन्य चिन्हित स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं एमआर अभियान में पात्र बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर सभी ब्लॉकों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, अपनी भागीदारी निभाएं। खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। जिला प्रशासन नेअभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर बच्चों का निःशुल्क टीकाकरण कराकर स्वस्थ एवं सुरक्षित महराजगंज के निर्माण में सहयोग करें और खुद भी स्वस्थ रहें।



