LIVE TVअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

यूपी -बिहार बार्डर के सोहगरा में आपराधिक प्रवृति के युवकों का जमावड़ा

रेसर बाइक, कट्टा, मोबाईल छोड़कर भागे बदमाश

स्वाभिमान जागरण देवरिया

हथियार के बल पर राहगीर से मारपीट, कट्टा-कारतूस छोड़ भागे बदमाश

पुलिस की घेराबंदी देख बाइक सवार दोनों आरोपी अंधेरे में हुए फरार, रेसर बाइक और दो मोबाइल भी बरामद

पड़ोसी गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव में शनिवार देर रात हथियार के बल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस की आहट मिलते ही बाइक सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर तलाशी ली तो वहां से एक रेसर बाइक, एक देसी कट्टा, एक कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जाता है कि क्षेत्र में बाइक सवार लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाओं की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में सोहगरा की घटना ने पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त और तत्परता से कई बार राहगीरों के साथ होने वाली संभावित लूट और मारपीट की घटनाएं टली हैं।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!