पश्चिम बंगाल,असम, और पांडुचेरी में भाजपा के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।
भारत के पश्चिम बंगाल,असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय की खुशी में धानी एवं बृजमनगंज भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पटाखे फोड़कर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद परिणाम सामने आया जिसमें भाजपा को भारी बहुमत में जीत मिली वहीं जीत के जश्न मनाने के लिए धानी और बृजमनगंज मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पटाका फोड़ कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देश की जागरूक जनता ने सनातन विरोधी एवं नारी शक्ति का अपमान करने वालों को करारा जवाब दिया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पुनः अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।यह विजय राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति की जीत है। वहीं मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने कहा कि जनता ने मोदी,योगी, अमित शाह के ऊपर विश्वास कर अपना मोहर लगाया है। उक्त अवसर पर छट्ठू सिंह, योगेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, चंदू सिंह, मुकेश यादव, राकेश जायसवाल, बबलू सिंह, उदयराज यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, दिलीप गुप्ता, राजू सिंह, योगेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



