LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 1 अभियुक्त व 4 नाबालिग गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद, 10 घटनाओं का खुलासा

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 1 अभियुक्त व 4 नाबालिग गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद, 10 घटनाओं का खुलासा

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस व एण्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 1 अभियुक्त व 4 विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने दिनांक 23/24.07.2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर कसया ढाला मालगोदाम के पास से कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. संतोष मध्देशिया पुत्र मुखलाल मध्देशिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी धनौती खुर्द थाना कोतवाली देवरिया
2. 04 विधि विरुद्ध बालक

बरामद वाहन:
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस UP 52 BL 1713
2. हीरो होंडा स्प्लेंडर BL 7 SB N6014
3. हीरो स्प्लेंडर UP 52 BN 6911
4. हीरो स्प्लेंडर UP 52 BP 3154
5. हीरो एचएफ डिलक्स UP 52 BQ 1648
6. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर प्लेट

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सामान्य आशय से संगठित होकर देवरिया व आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कसया ढाला मालगोदाम में छिपाते थे तथा बाद में बिहार में बेच देते थे।

विधिक कार्रवाई:
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-481/2026 धारा 317(2), 317(5), 341(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
– *धारा 317(2) बीएनएस* – चोरी का माल रखना
– *धारा 317(5) बीएनएस* – संगठित गिरोह द्वारा चोरी
– *धारा 341(2) बीएनएस* – आपराधिक षडयंत्र

10 वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण:
अभियुक्तों की निशानदेही पर कोतवाली व भाटपार रानी थाना क्षेत्र में पंजीकृत 10 वाहन चोरी के मुकदमों का अनावरण हुआ है। इनमें मु0अ0सं0-479/2026, 476/2026, 471/2026, 468/2026, 453/2026, 450/2026, 474/2026 आदि शामिल हैं। पूछताछ में 5 अन्य चोरी की गई बाइकों को बिहार में बेचना भी स्वीकार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 अखिलेश कुमार, उ0नि0 विकाश विश्वकर्मा, हे0का0 गिरीशचन्द, हे0का0 मृत्युन्जय कुमार, हे0का0 प्रमोद प्रजापति व कोतवाली व एण्टी थेफ्ट टीम के अन्य कर्मी।

पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!