LIVE TVउत्तर प्रदेशखेलदेवरियाराज्य

दंगल के दांव आजमाये पहलवान

संजाव में ऐतिहासिक कुश्ती सम्पन्न

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

सजाँव दंगल में पहुंचे प्रदेश के कई पहलवान

पहलवानों ने दिखाई कुश्ती की कला

दो मुकाबलों में पहलवानों ने मारी बाजी

ज्यादातर जोड़े बराबरी पर छूटे

 

लार के सजांव परमहंस धाम परिसर के अखाड़े में वर्षों से चली आ रही परंपरागत दंगल प्रतियोगिता रविवार को उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, बनारस, गोपालगंज समेत मंडल तथा कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया।
दंगल प्रतियोगिता में करीब 25 जोड़े पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव आजमाए। इनमें दो मुकाबलों में पहलवानों ने बाजी मारी, जबकि अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छूटे। प्रमुख मुकाबलों में कृष्णा गोरखपुर और मुकेश बलिया, अमन गाजीपुर और दुर्गेश बलिया, सत्यपाल गाजीपुर और राजू गोपालगंज, सौरभ गाजीपुर और कल्लू बनारस, रंजीत बलिया और दिनेश गाजीपुर, मोहन बलिया और रिशू गाजीपुर, राहुल बलिया और ज्ञान सिंह गोरखपुर तथा विशाल गाजीपुर और अनुज गोरखपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।

आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दंगल के माध्यम से ग्रामीण अंचल में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधा को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!