अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गड़ौरा बाजार में बाइक चोरी, पीड़ित ने दिया तहरीर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा बाजार में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम गड़ौरा बाजार निवासी मनीष मद्धेशिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक दुकान के पास रोड किनारे खड़ी की थी। दुकान बंद कर लौटने लगे तो बाइक वहां से गायब मिलीकाफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!