LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रामजानकी मार्ग पर ट्रेलर का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, मईल (देवरिया)। रविवार देर शाम रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद दिया।
घायल की पहचान पप्पू पासवान पुत्र बबलू पासवान, निवासी दोहनी, थाना खुखुन्दू के रूप में हुई है, जो अजना जा रहा था। ट्रेलर ने टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक मोटरसाइकिल को घसीटता ले गया।
हादसे में पप्पू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से घायल को भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।
वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



