उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने 5 व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी – के निर्देशन में विशेष तैयारियां – पूरी कर ली गई हैं। ठूठीबारी क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया 1 शिव मंदिर तथा कोतवाली क्षेत्र 1 स्थित कटहरा शिव मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में अतिरिक्त – पुलिस बल तैनात रहेगा। नेपाल – सीमा से सटे इटहिया मंदिर में उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते -हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्गों, मेला क्षेत्रों, बाजारों और पार्किंग

स्थलों पर 24 घंटे पुलिस गश्त सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों निगरानी, बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश निकास रतमार्ग तथा सुचारु ए2यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए

महिला पुलिसकर्मियों एवं सादे से वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन जांच के साथ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। श्रावण मास के दौरान 11 निरीक्षक, 35 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 185 आरक्षी व महिला आरक्षी, 15 यातायात पुलिसकर्मी, एक प्लाटून पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिसकर्मी को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!