उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी सख्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का परीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने नामित वेंडर को निर्देश दिया कि जनपद के शेष 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सप्ताह के भीतर जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अनुपस्थित मिलने पर उसका उस दिन का मानदेय तत्काल काटा जाए ।टेलीकंसल्टेशन सेवा में 10 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बेहद कम परामर्शदिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश हम दिए। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान जन औषधि केंद्र एक सप्ताह में खोलने के निर्देश कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी (रतनपुर), परमेश्वर शाही (निचलौल) एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह (पनियरा) का जुलाई माह का मानदेय रोकने तथा नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। साथ ही पनियरा, निचलौल और रतनपुर के आयुष्मान वार्डों को मानक के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना एवं मातृ मृत्यु समीक्षा में खराब प्रगति वाले ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निष्क्रिय स्टाफ नसों का स्थानांतरण लक्ष्मीपुर एफआरयू में कर उसे पूर्ण रूप से संचालित करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 10 अगस्त को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 14.92 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने तथा 5 अगस्त तक सभी संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!