महाराजगंज

महिला के तहरीर पर सास ससुर पति पर मुकदमा दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज    नौतनवां कस्बे के विष्णुपुरी मुहल्ले  की  रहने वाली नाजनीन खातून ने  थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाया है।अपने तहरीर में नाजनीन ने बताया की मेरी शादी 3 वर्ष पूर्व कामिल पुत्र वकील अहमद गोरखपुर के साथ पर हुई थी।बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल  वाले और पति हमें बहुत प्रताड़ित करते है,और रखने से इनकार कर रहे हैं। कुछ कहने पर मारते पीटते है, गाली गुप्ता और जान से मारने की धमकी भी देते है।

इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पति कामिल,सासुर वकील अहमद, सास शाहजहाँ उर्फ मीना के विरुद्ध  मुस्लिम महिला(विवाह अधिकार संरक्षण)अधिनियम की धारा 3,4,489A ,323, 504,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!