उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोटर में करंट उतरने से महिला की मौत।

परिजनों में मचा कोहराम गांव में छाया मातम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज ।

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धमऊर मटरा से एक दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मोटर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका कृष्णावती पत्नी दीनानाथ उम्र 40 वर्ष सुबह स्नान कर रही थी। इसी दौरान मोटर में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में स्नान कर रही महिला कृष्णावती आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन आनन फानन में सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्णावती अपने पीछे तीन बच्चे सुनीता, प्रियंका, पिंटू को छोड़कर चली गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके शांत व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!