उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाए तेवर।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण तथा 15वें वित्त आयोग से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने डूडा विभाग को प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत लंबित ऋण स्वीकृतियों को 30 मई तक शत-प्रतिशत पूरा कराने को कहा। एसबीआई द्वारा पत्रावलियों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों

और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए ऋण वितरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। पीओ डूडा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम ऋऋण वितरण के लक्ष्य 14,025 के सापेक्ष 10,554 लाभार्थियों को ऋऋण स्वीकृत किया जा चुका है। द्वितीय ऋण वितरण में 4,743 के लक्ष्य के मुकाबले 3,786 तथा तृतीय ऋटा वितरण में 1,189 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,025 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने अधूरे विकास कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा जरूरत पड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही नाली निर्माण आरसीसी से कराने, उचित ढाल बनाए रखने, सरकारी भूमि सुरक्षित करने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!